हजारीबाग, जनवरी 29 -- हजारीबाग, विधि प्रतिनिधि बार एसोसिएशन हजारीबाग के सदस्य अधिवक्ता राजन प्रसाद का निधन 27 जनवरी को हो गया। वे 50 वर्ष के थे और हजारीबाग नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत जादू बाबु चौक के समीप रहते थे। बुधवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया। वे इनकम टैक्स संबंधित कार्य करते थे और 2015 से हजारीबाग बार संघ से जुड़े हुए थे। वे अपने पीछे पत्नी ,दो पुत्री एवं एक पुत्र को पीछे छोड़ गए हैं। हजारीबाग बार एसोसिएशन के प्रभारी संयुक्त सचिव कुणाल कुमार ने बताया कि उनके निधन के बाद 29 जनवरी को बार एसोसिएशन में एक शोक सभा का आयोजन किया जाएगा। शोक सभा के बाद सभी अधिवक्ता न्यायिक कार्य से अपने आप को अलग रखेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.