रुडकी, सितम्बर 2 -- दो दिन पहले हिन्दुस्तान अखबार के हिमालय बचाओ अभियान को आगे बढ़ाते हुए रामनगर में बार रूम में अधिवक्ताओं ने हिमालय बचाने की शपथ ली। उन्होंने एकसुर में कहा कि हिमालय बचाने के लिए पर्यावरण संरक्षण बेहद जरूरी है। मंगलवार को रामनगर बार रूम में अधिवक्ताओं ने हिमालय बचाओ अभियान के तहत शपथ समारोह आयोजित किया। अधिवक्ताओं ने कहा कि इसमें बड़ी संख्या में लोग जुड़ते भी जा रहे हैं। वर्तमान में देश और समाज हित में हिमालय बचाना बेहद जरूरी है क्योंकि हिमालय जहां भारत का सिरमौर है वहीं यह देश को सुरक्षित भी कर रहा है। इसके लिए हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए। इस मौके पर सभी अधिवक्ताओं ने हिमालय बचाने के लिए शपथ ली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.