कौशाम्बी, अप्रैल 1 -- सरायअकिल की एक अधिवक्ता की बेटी ने सोमवार की शाम स्कूटी से तीन किमी तक बदमाशों का पीछा किया। बदमाश उसके पति का मोबाइल छीनकर भाग रहे थे। हालांकि, वह बदमाशों को पकड़ नहीं सकी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। सरायअकिल के करन चौराहा की रहने वाली रोशनी अग्रहरि पेशे से अधिवक्ता हैं। वह जिला कचहरी में प्रैक्टिस करती हैं। सोमवार की शाम वह अपने पति अरुण कुमार अग्रहरि के साथ किसी काम से कस्बा के पटेल चौराहा स्थित हार्डवेयर की दुकान पर गई थीं। दुकान पर पहुंचते ही बाइक सवार दो युवक आए और अधिवक्ता के पति का मोबाइल फोन छीनकर भागने लगे। यह देख वहां मौजूद हर कोई हैरान रह गया। लोग शोर ही मचाते रह गए। इस बीच अधिवक्ता बेटी ने साहस का परिचय देते हुए अपनी स्कूटी से अकेले बदमाशों का पीछा किया। करीब तीन किलोमीटर तक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.