मुंगेर, जनवरी 22 -- मुंगेर, एक संवाददाता। शहर के वार्ड नंबर- 11, छोटी केलाबाड़ी निवासी अधिवक्ता प्रणव कुमार को मुंगेर योग एसोसिएशन का मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया है। इस संबंध में एसोसिएशन के सचिव दुर्गेश कुमार ने उन्हें औपचारिक पत्र सौंपा। मीडिया प्रभारी के रूप में मनोनयन पर मुंगेर योग एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. रंजीत कुमार ने अधिवक्ता प्रणव कुमार को बधाई देते हुए कहा कि, उनके मनोनयन से संगठन की गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी। वहीं, सचिव दुर्गेश कुमार ने कहा कि, प्रणव कुमार के मीडिया प्रभारी बनने से एसोसिएशन के कार्यों के प्रचार-प्रसार में और अधिक सुगमता आएगी तथा संगठन का काम पहले से अधिक प्रभावी ढंग से हो सकेगा। अधिवक्ता प्रणव कुमार के मनोनयन पर मुंगेर योग एसोसिएशन के अन्य सदस्यों ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं और आशा जताई कि, उनके योगदान से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.