आजमगढ़, दिसम्बर 12 -- आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। अधिवक्ता पर कातिलाना हमले करने के मामले में सुनवाई पूरी करने के बाद विशेष सत्र न्यायाधीश विजय कुमार वर्मा की अदालत ने एक आरोपी की जमानत अर्जी खारिज कर दी। दीवानी न्यायालय में प्रैक्टिस करने वाले अधिवक्ता रविंद्र कुमार यादव शहर कोतवाली क्षेत्र में कोल पांडेय मोहल्ले में रहते हैं। उन्होंने वहीं पर गोशाला भी खोल रखी है। उनकी गोशाला से कांशीराम कॉलोनी पुरानी जेल के पीछे रहने वाला साबिर अहमद दूध लेता था। साबिर के ऊपर दूध का लगभग पांच हजार रुपये बकाया हो गया था। रविंद्र उसका तगादा कर रहे थे। 26 अक्तूबर 2025 को रात लगभग 8:30 बजे रविंद्र कुमार कोलघाट से घर जा रहे थे। तभी रास्ते में साबिर मिल गया। उन्होंने साबिर से दूध के बकाए रुपये की मांग की। जिससे नाराज़ होकर साबिर अहमद और उसकी पत्नी गालीगलौज करने...