हरदोई, जनवरी 6 -- हरदोई। शहर के रंजना होटल पर खाना पैक कराने के दौरान तीन अधिवक्ताओं पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि चार जनवरी की देर शाम को कोतवाली देहात क्षेत्र के नयागांव मुबारकपुर निवासी अधिवक्ता रोहित सिंह अपने साथी अधिवक्ता दीपक पाल और दीपक त्रिपाठी के साथ रंजना होटल पर खाना पैक कराने गए थे। खाना पैक होने में समय लगने पर रोहित सिंह पास की पान मसाला की दुकान पर चले गए। इसी दौरान अधिवक्ता और पान मसाला बेचने वाले व्यक्ति के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर रंजना होटल के मालिक, मसाला बेंचने वाले और उसके पांच कर्मचारियों ने मिलकर तीनों अधिवक्ताओं पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में अधिवक्ता दीपक पाल गंभीर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.