अयोध्या, फरवरी 19 -- बीकापुर, संवाददाता। तहसील क्षेत्र में अधिवक्ता पर हुए जानलेवा हमले और लगातार मिल रही धमकियों को लेकर बार एसोसिएशन बीकापुर ने गुरुवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी पीयूष को शिकायत पत्र सौंपकर सख्त कार्रवाई की मांग की है। हैदरगंज थाना क्षेत्र के मनियारपुर जाना निवासी अधिवक्ता झिनकू यादव ने बताया कि कुछ समय पूर्व गांव के विपक्षी प्रवेश यादव उर्फ गोली, मस्तराम तथा उनके सहयोगियों ने घर में घुसकर उन पर और उनके परिजनों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया था। हमले में उन्हें गंभीर चोटें आई थीं। पीड़ित की तहरीर पर हैदरगंज पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध बलवा, मारपीट सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। शिकायत पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि मुख्य आरोपी प्रवेश यादव उर्फ गोली कथित रूप से हिस्ट्रीशीटर है, जिससे पीड़ित अधिवक्ता और उनके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.