संभल, जनवरी 22 -- अधिवक्ता परिषद बृज इकाई के तत्वावधान में बार रूम में राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में अधिवक्ताओं को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद के क्षेत्रीय संयोजक विपिन त्यागी एवं मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश मंत्री विचित्र शर्मा उपस्थित रहे। अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कर्यक्रम का शुभारंभ किया। सभी ने राष्ट्रीय युवा दिवस के महत्व के बारे में बताते हुए युवाओं को राष्ट्र निर्माण और न्याय व्यवस्था की मुख्यधारा से जुड़ने का आह्वान किया गया। अमन कुमार ने युवा अधिवक्ताओं की भूमिका और न्यायपालिका में उनकी जिम्मेदारी पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण नवीन अधिवक्ताओं का सम्मान समारोह रहा। परिषद के पदाधिकारियों ने कहा कि युवाओं का यह उत्साह न्याय जगत के उज्...