संभल, अप्रैल 10 -- चन्दौसी। न्यायालय परिसर स्थित बार सभागार में अधिवक्ता परिषद ब्रज इकाई सम्भल बैठक आयोजित की गयी। जिसमें संगठन विस्तार व आगामी समरसता दिवस डॉ़ भीमराव अंबेडकर जयंती को लेकर चर्चा की गई। जिला अध्यक्ष राजीव शर्मा ने बताया कि अधिवक्ता परिषद डॉ़ भीमराव रामजी अंबेडकर जयंती को समरसता दिवस के रूप में मनाता है। इसी क्रम में 15 अप्रेल को बार रूम सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यकरिणी के विस्तार के लिए प्रदेश मंत्री शंकर लाल सैनी से वार्ता करके दीपक राठौर को संगठन आयाम प्रभारी, सुनील सिंह को उपाध्यक्ष, श्यामेन्द्र सिंह को मंत्री एवं विकास मिश्रा को युवा अधिवक्ता प्रभारी नियुक्त किया गया। बैठक में श्रीगोपाल शर्मा, राहुल चौधरी, विष्णु शर्मा एवं उज्ज्वल सिंह उपस्थित रहे। बैठक का संचालन प्रवीण गुप्ता ने किया।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.