हल्द्वानी, मई 5 -- हल्द्वानी। अधिवक्ता परिषद हल्द्वानी इकाई की घोषणा रविवार को की गई। प्रदेश अध्यक्ष जानकी सूर्या, प्रदेश मंत्री संजय सिंह, उधम सिंह नगर जिला इकाई के जिलाध्यक्ष धरणीधर गुणवंत, प्रदेश मंत्री कुंवर नृपेंद्र सिंह रौतेला ने संयुक्त रूप से नामों की घोषणा की। जिसमें अध्यक्ष पद पर पीयूष तिवारी, उपाध्यक्ष-गिरजेश पांडे, सचिव श्चंदन मेहता, कोषाध्यक्ष संजय मेलकानी, महिला प्रमुख सुचित्रा बेलवाल, कार्यकारणी सदस्य ललित गुरुरानी, सोहन रौतेला, राजवेंद्र सिंह क्वीरा, सामान्य सदस्य जगमोहन खोलिया, भावना मठपाल को नियुक्त किया गया। कार्यकारणी के मनोनयन पर प्रदेश महामंत्री अनुज शर्मा, अधिवक्ता भास्कर जोशी, दिग्विजय सिंह बिष्ट ने नव निर्वाचित कार्यकारणी को शुभकामनाएं दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...