बाराबंकी, दिसम्बर 13 -- बाराबंकी। अधिवक्ता परिषद जिला इकाई की बैठक सिविल कोर्ट परिसर में संपन्न हुई। जिसमें विदेशी घुसपैठियों को शीघ्र बाहर करने की मांग की गई। इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए अधिवक्ता परिषद के जिला उपाध्यक्ष राकेश शर्मा ने विदेशी घुसपैठियों को शीघ्र बाहर निकालने के सरकार के फैसले का स्वागत किया। अंत में अध्यक्षता कर रहे कौशल किशोर त्रिपाठी ने कहा कि इस सप्ताह न्याय प्रवाह के पांच सदस्य अवश्य बनाए जाय। अध्यक्ष श्री त्रिपाठी ने कहा कि घुसपैठियों को निकालने का जो फैसला सरकार ने किया उसका अधिवक्ता परिषद जिला इकाई समर्थन करती है। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता राज किशोर सोनी, ज्ञान प्रकाश शुक्ल, रवि रंजन श्रीवास्तव शुभम मिश्रा आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...