उन्नाव, जनवरी 16 -- उन्नाव। ग्राम सिकंदपुर निवासी अधिवक्ता कफील अहमद ने कोर्ट में फरियाद कर गांव शराफत खां, उसके भाई लियाकत खां और सलानत खां, ऊंचा शराब मिल निवासी गौरव पाण्डेय, आवास विकास निवासी ओम प्रकाश अवस्थी, दही थानाक्षेत्र के टीकरगढ़ी निवासी राज कुमार तिवारी और कानपुर में लाल बंगला के कृष्णानगर निवासी किशन गोपाल बाली के खिलाफ सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। अधिवक्ता के मुताबिक, पिता स्वर्गीय शरीफ खां ने 20 जनवरी 2001 में एक जमीन का रजिस्टर्ड बैनामा कराया था। उनकी मृत्यु के बाद वह, भाई शफीक खां व माता अलीकुन निशा काबिज हैं। खतौनी में नाम दर्ज है। उक्त भूमि को कूटरचित छल व बलपूर्वक शराफत खां, लियाकत खां व सलामत खां ने इस साल नौ मई को मेल्फ ड्रीम सिटी के डायरेक्टर किशन गोपाल बाली को बैनामा कर दिया। बैनामा में ओम प्रकाश अवस्थी, रा...