बरेली, फरवरी 14 -- बहेड़ी, संवाददाता। जिला जज प्रदीप कुमार सिंह ने बहेड़ी बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। अधिवक्ता भवन में कार्यक्रम में जिला जज प्रदीप कुमार सिंह ने बार के नवनिर्वाचित अध्यक्ष रामेंद्र सिंह राठी एडवोकेट, महासचिव दीपचंद पांडे एडवोकेट, कोषाध्यक्ष रविंद्र कुमार एडवोकेट एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्यपाल सिंह सहित कार्यकारिणी को शपथ दिलाई। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने बार की एकता, अनुशासन और न्यायिक व्यवस्था को मजबूत करने का संकल्प लिया। मुख्य अतिथि जिला जज प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि अधिवक्ता न्याय व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। न्यायालय और अधिवक्ताओं के बीच बेहतर समन्वय से आमजन को शीघ्र और सुलभ न्याय मिल सकता है। कार्यक्रम में सिविल जज जूनियर डिवीजन अरुण कुमार पांडे, बरेली बार एसोसिएशन के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.