रांची, फरवरी 10 -- रांची। विशेष संवादाता हाईकोर्ट के जज के साथ कोर्ट रूम में बकझक करने वाले अधिवक्ता महेश तिवारी ने मंगलवार को हाईकोर्ट की पूर्णपीठ के समक्ष अपने व्यवहार के लिए माफी मांगी। इसके बाद चीफ जस्टिस एमएस सोनक, जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद, जस्टिस आर मुखोपाध्याय, जस्टिस आनंद सेन और जस्टिस राजेश शंकर की अदालत ने सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रख लिया। जज के साथ गलत आचरण करने के आरोप में हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेते हुए वकील पर आपराधिक अवमानना का मामला दर्ज कर सुनवाई के लिए पूर्णपीठ का गठन किया था और वकील से जवाब मांगा था। इसके बाद वकील ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। सुप्रीम कोर्ट ने मामले की सुनवाई के बाद वकील को हाईकोर्ट जाने को कहा था। शीर्ष अदालत ने कहा था कि यदि अधिवक्ता इस मामले में माफी मांगते हैं तो हाईकोर्ट को सहान...