बांदा, फरवरी 24 -- बांदा, कार्यालय संवादददाता। सिंचाई विभाग के जेई रामभवन व उसकी पत्नी दुर्गावती को बीते शुक्रवार को फांसी की सजा सुनाए जाने के बाद परिवार के लोग उसके बचाव में खड़े हो गए हैं। इसको लेकर परिजनों ने उसे फांसी के फंसे बचाने के लिए पैरवी तेज कर दी है। सोमवार को रामभवन के भाई रिट दायर करने की तैयारी में दिनभर जुटे रहे। नरैनी कस्बा के जवाहर नगर मोहल्ला निवासी राजाभैया का कहना है कि छोटे भाई जेई रामभवन को गलत फंसाया गया है। सीबीआई ने साक्ष्य जो पेश किए हैं, वह सही नहीं हैं। उन्हें भरोसा है कि छोटे भाई रामभवन और उसकी पत्नी दुर्गावती को हाईकोर्ट से इंसाफ जरूर मिलेगा। राजा भैया ने बताया कि उन्होंने अधिवक्ता नियुक्त कर लिया है। उससे जुड़े दस्तावेज उन्हें सौंप दिए हैं। सभी बिंदुओं का अवलोकन करने के बाद जल्द ही हाईकोर्ट में वह रिट दायर...