बदायूं, फरवरी 11 -- बिल्सी, संवाददाता। एसडीएम द्वारा अधिवक्ताओं के साथ किए गए कथित दुर्व्यवहार के विरोध में दूसरे दिन भी सभी अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। बार के अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि एसडीएम द्वारा तीन फरवरी तथा इससे पूर्व भी अधिवक्ताओं के साथ किए गए कथित दुर्व्यवहार को लेकर सोमवार को एक बैठक कर कड़ी निंदा की गई। साथ ही अधिवक्ताओं ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि एसडीएम के विरुद्ध तथा तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार के संबंध में शासन और उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। विरोध स्वरूप बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने सोमवार और मंगलवार को एसडीएम के न्यायालय में न्यायिक कार्यों से विरत रहने का निर्णय भी लिया गया। उसी क्रम में दूसरे दिन भी सभी अधिवक्ता न्यायिक कार्यों से विरत रहे। जिससे न्यायालय का कार्य प्रभावित रहा। बार एसोसि...