गोरखपुर, फरवरी 2 -- गोरखपुर। बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट के सभागार में सोमवार को वरिष्ठ अधिवक्ता दिनेश चंद्र श्रीवास्तव के आकस्मिक निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष भानु प्रताप पांडेय ने की, जबकि संचालन मंत्री गिरिजेश मणि त्रिपाठी ने किया। बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट के अधिवक्ताओं ने सोमवार को न्यायिक कार्य से स्वयं को विरत रखा। शोक सभा में वरिष्ठ अधिवक्ता अभिमन्यु पांडेय, उमापति उपाध्याय, सुभाष शुक्ल, जितेंद्र धर दुबे, रवि प्रकाश शुक्ल, प्रभु दयाल सिंह, सतीश द्विवेदी, राहुल तिवारी, अनुराग दुबे, प्रवीण शुक्ल, आशीष पांडेय सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...