गंगापार, दिसम्बर 19 -- थाना क्षेत्र के आदमपुर झोखरी निवासी अधिवक्ता विनोद कुमार त्रिपाठी पुत्र स्वर्गीय हनुमान प्रसाद को अज्ञात व्यक्ति द्वारा गंभीर धमकी मिलने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने फोन पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया और चेतावनी दी कि यदि ऐसा नहीं किया तो गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। अधिवक्ता ने तुरंत इस मामले की सूचना नवाबगंज पुलिस को दी। तहरीर के मुताबिक 12 दिसंबर को फोन करने वाले ने कहा कि जौनपुर में जो मुकदमा दर्ज करवाए हो उसे वापस ले लो नहीं तो तुम्हारी व तुम्हारे परिवार की हत्या करवा दूंगा। नवाबगंज पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.