प्रयागराज, नवम्बर 17 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता हाईकोर्ट के एक अधिवक्ता को ब्लैकमेल कर पांच लाख रुपये फिरौती मांगने और रुपये नहीं देने पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। कर्नलगंज पुलिस ने तहरीर के आधार पर एक नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। तेलियरगंज निवासी एक अधिवक्ता की तहरीर के अनुसार, छोटा बघाड़ा निवासी आशीष पांडेय ने मोबाइल में अधिवक्ता की निजी फोटो व वीडियो दिखाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। इसके एवज में पांच लाख रुपये की मांग की। लोकलाज के डर से अधिवक्ता ने ढाई लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए लेकिन, आशीष पूरे पांच लाख रुपये की मांग पर अड़ा रहा। आरोप है कि रुपये नहीं देने पर आशीष ने अपने तीन अज्ञात साथियों के साथ मिलकर अधिवक्ता को रास्ते में रोककर तमंचे की मुठिया और रॉड से हमल...