गाजीपुर, नवम्बर 16 -- मुहम्मदाबाद। न्यायालय में अधिवक्ता को मुकदमे की पैरवी करने से मना करने और अभद्र व्यवहार के ममाले में पुलिस ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर लिया। अधिवक्ता धनंजय राय ने बताया कि शनिवार को दीवानी न्यायालय मुहम्मदाबाद से मुकदमे की पैरवी के लिए राजस्व न्यायालय में जा रहे थे। भावरकोल थाना क्षेत्र के ग्राम बलुआ टप्पा शाहपुर निवासी अंबुज कुमार राय पुत्र अखिलेश राय ने पैरवी करने से मना करने लगा। मना करने पर वह जान से मारने की धमकी देते हुए अपशब्दों का प्रयोग किया। मामला बढ़ते देख अधिवक्ता अन्य लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। बीच बचाव किया। मामले पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.