पीलीभीत, फरवरी 19 -- पीलीभीत। थाना गजरौला क्षेत्र के ग्राम बिठौरा कलां निवासी लोकेंद्र नाथ मिश्रा ने थाना गजरौला में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि वह पेशे से अधिवक्ता है और गांव के कई मुकदमे वह देख रहा है। जिस कारण गांव के कुछ लोग उससे रंजिश मानते हैं। आरोप है कि 17 फरवरी को शाम करीब छह बजे वह कचहरी से घर लौट रहा था। तभी गांव के ईश्वरी प्रसाद,उसकी पत्नी और बिहारीलाल ने उसे अपनी दुकान के सामने घेर लिया। आरोपियों ने मारपीट की। ईश्वरी प्रसाद ने खोखे से तेजाब की बोतल उठाई और जान से मारने की धमकी दी। लोगों के एकत्र हो जाने पर आरोपी धमकी देने लगे। ग्राम प्रधान को अपना भाई बताकर धमकाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...