महोबा, फरवरी 23 -- महोबा, संवाददाता। अधिवक्ता के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार पहिया वाहन चालक सहित पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरु कर दी है। शहर के सुभाष नगर के इंदिरा आवास कालोनी निवासी अधिवक्ता हरीराम ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि 19 फरवरी को वह शादी समारोह में शामिल होने के बाद बाइक से वापस घर लौट रहा था। लवकुशनगर तिराहा के पास चार पहिया से साइड मांगने पर हार्न बजाया तो कार सवार लोग गाली गलौच करने लगे। विरोध करने पर दबंगों ने कार से उतरकर लाठी डंडों से हमला बोल दिया। बाद में दबंग शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर कार नंबर के आधार पर आरोपित चालक सहित पांच अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरु कर दी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.