प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 15 -- प्रतापगढ़। नगर कोतवाली क्षेत्र के बलीपुर करमचंदा निवासी अनिल कुमार पांडेय अधिवक्ता हैं। 12 जनवरी की शाम उनका बेटा आयुष पांडेय स्टेशन गया था। आरोप है कि वहां पर पहले से ही मौजूद कुछ युवकों ने उस पर रॉड से हमला कर दिया। पिटाई के कारण वह मौके पर गिरकर बेहोश हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर वह पहुंचे तो उसे मेडिकल कॉलेज ले गए। अनिल कुमार पांडेय ने मामले में नगर कोतवाली क्षेत्र के ही परशुरामपुर निवासी आर्यन शर्मा, रूपापुर के नमन शर्मा, चेतन शर्मा, अभिषेक पांडेय और पांच अज्ञात के खिलाफ जानलेवा चोटें पहुंचाने का केस दर्ज कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...