मऊ, नवम्बर 24 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली अंतर्गत बोझी क्षेत्र के बड़रांव निवासी और सिविल कोर्ट के अधिवक्ता के बाद घर का ताला काटकर चोर रविवार की देर शाम आभूषण समेत लाखों का सामान चुरा ले गए। अधिवक्ता ने घटना की सूचना पुलिस को दिया। डायल 112 की टीम ने मौके पर पहुंचकर गहन जांच-पड़ताल किया। उधर घटना के बाबत अधिवक्ता ने थाने में तहरीर दिया है। पुलिस जांच में जुटी है। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा बड़रांव निवासी गिरिशतंत राय पेशे से अधिवक्ता हैं और सिविल कोर्ट मऊ में वकालत करते हैं। अधिवक्ता अपने परिवार के साथ मऊ में रहते हैं और गांव स्थित मकान में ताला बंद रहता है। सोमवार की सुबह स्थानीय लोगों ने देखा कि अधिवक्ता के मकान का ताला टूटा हुआ है। स्थानीय लोगों ने अधिवक्ता को दूरभाष के माध्यम से इसकी जानकारी दिया। सूचना पर घर पहुंचे ...