मेरठ, फरवरी 6 -- मवाना। अधिवक्ता के परिवार पर हुए जानलेवा हमले और फायरिंग की घटना को लेकर मवाना तहसील परिसर में बुधवार को अधिवक्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिला। उन्होंने हंगामा व प्रदर्शन करते हुए आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की। अधिवक्ता के परिवार में मंगलवार को विवाह समारोह था। मंगलवार देर रात शादी से संबंधित सामान लेने के दौरान ग्राम ततीना मार्ग पर कुछ युवकों द्वारा अवैध हथियारों से फायरिंग कर जानलेवा हमला किया था। पीड़ितों ने थाने में तहरीर भी दी गई। वहीं, बुधवार सुबह अधिवक्ता को भी उन्हीं आरोपियों द्वारा रास्ते में रोककर जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। घटना से नाराज अधिवक्ताओं ने गुरुवार को मवाना तहसील में एकत्र होकर प्रदर्शन किया और पुलिस-प्रशासन के खिलाफ रोष जताया। अधिवक्ताओं ने कहा कि यदि जल्द आरोप...