पूर्णिया, दिसम्बर 13 -- पूर्णिया, कार्यालय प्रतिनिधि। अधिवक्ता राजेश कुमार झा के आकस्मिक निधन पर पूर्णिया के वकीलों में शोक की लहर छा गई। उनके निधन की सूचना मिलते ही वकीलों ने शुक्रवार को न्यायिक कार्यों से खुद को अलग रखा। इसके कारण पूरे दिन कोर्ट का कामकाज ठप रहा। बार एसोसिएशन के कार्यालय में वकीलों ने एक शोकसभा कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसकी अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष अवधेश कुमार तिवारी ने की। स्वर्गीय अधिवक्ता साल 1999 से वकालत पेशे से जुड़े थे। उनकी लोकप्रियता युवा वकीलों की बीच अधिक थी। उनके निधन पर बड़ी संख्या में वकीलों ने शोक जताया। शोकसभा में एसोसिएशन के सचिव सुमनजी प्रकाश समेत कई अधिवक्ता मौजूद थे। उधर न्यायिक पदाधिकारियों ने भी शोकसभा कर श्रद्धांजलि दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.