बेगुसराय, दिसम्बर 2 -- मंझौल। 90 वर्षीय वरिष्ठ अधिवक्ता त्रिवेणी प्रसाद सिंह के निधन की सूचना मिलने पर मंगलवार को अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय में वकील संघ के द्वारा शोकसभा का आयोजन किया गया। शोकसभा के बाद अधिवक्ताओं ने अपने को न्यायिक कार्य से अलग रखा। उनका निधन लोहियानगर स्थित आवास पर 01 दिसंबर सोमवार को हो गया था। उनका पैतृक आवास छौड़ाही प्रखंड की लखनपट्टी पंचायत के श्यामपुर गांव में था। उनके निधन पर लखनपट्टी पंचायत के मुखिया विजय सिंह समेत ग्रामीण, मंझौल पंचायत-एक की मुखिया आरती स्मृति देवी समेत अन्य अधिवक्ताओं ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.