बोकारो, दिसम्बर 9 -- जिला अधिवक्ता संघ की सदस्य सेक्टर दो निवासी रितु कुमारी का मोबाइल सोमवार को उनके टेबुल से किसी ने चोरी कर दिया। वो अपने टेबल पर न्यायिक काम में उलझी हुई थी। इस बीच किसी ने उनका मोबाइल चोरी कर लिया। खोजबीन का कोई सार्थक नतीजा न निकला, तो उन्होंने सिटी थाने में मोबाइल चोरी होने की लिखित शिकायत की है। सिटी इंस्पेक्टर सुदामा कुमार दास ने कहा है कि मोबाइल नंबर को ट्रैकिंग पर डाल दिया गया है. जल्द बरामद करने की कोशिश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...