बिजनौर, मार्च 24 -- अधिवक्ता ने मोहल्ले के ही कुछ युवकों पर ठेला हटाने का विरोध करने पर घर पर पथराव करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। आरोपियों ने उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। मोहल्ला बाढ़वान निवासी आशीष भारद्वाज एडवोकेट ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोनू गिरी पुत्र सुभाष गिरी उसके घर के बाहर अपना ठेला खड़ा करता है। रात में शराबी गाली गलौच करते हैं। आने जाने वालों को परेशानी होती है। जब उसने सोनू से ठेला खड़ा करने का विरोध किया तो वह गाली गलौज करने लगा। परिजन लाठी डंडे लेकर उसके घर पर चढ़ गए। उसके घर में घुस कर लाठी डंडों से मारपीट की। आरोपियों ने उसके घर पर भी पथराव किया। पीड़ित ने पुलिस से जांच कर कार्रवाई की मांग की है। उधर इस मामले क्षेत्रीय बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने कोतवाल सेमिलकर कार्रवाई की मांग की। अध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.