बिजनौर, फरवरी 12 -- धामपुर। क्षेत्रीय बार एसोसिएशन ने रामपुर में अधिवक्ता पर जानलेवा हमले के विरोध में प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। आरके आर्य एडवोकेट के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने अनेकों मांगो को लेकर राष्ट्रपति से संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। अधिवक्ताओं ने 11 फरवरी को रामपुर में अधिवक्ता फारूक अहमद खान को दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या करने के वालों को फांसी की सजा देने की मांग की। विरोध प्रदर्शन कोषाध्यक्ष सुनील कुमार शर्मा एडवोकेट, विवेक राज सोनी एडवोकेट, उपाध्यक्ष शाहबाज एडवोकेट, कुणाल गांधी एडवोकेट, संकेत अग्रवाल एडवोकेट, तालिब एडवोकेट, कृष्ण गोपाल एडवोकेट, मोहम्मद कैफ एडवोकेट, आमिर अंसारी एडवोकेट, सरफराज हुसैन एडवोकेट, इमरान एडवोकेट रहे।l
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.