बाराबंकी, फरवरी 12 -- बारांबकी। जनपद रामपुर में अधिवक्ता फारूख अहमद खां की गोली मारकर हत्या कर देने के मामले में अधिवक्ताओं ने शोक व्यक्त कर जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। सिविल कोर्ट परिसर के जिला बार एसोसिएशन के सभागार में गुरुवार को अधिवक्ता ने बैठक कर शोक व्यक्त किया। इसके बाद अधिवक्ताआ एकजुट होकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और न्यायिक अधिकारी को ज्ञापन सौपा। अधिवक्ताओं ने हत्या की निंदा करते हुए मृतक अधिवक्ता के परिवार को पचास लाख रुपए मुआवजे दिए जाने की मांग की व अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू किए जाने की मांग की। इस मौके पर जिला बार महामंत्री रामराज यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रितेश कुमार मिश्रा, पवन कुमार मिश्र, अनुराग शुक्ल अमरेश गौतम समेत कईअधिवक्ता मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.