बाराबंकी, फरवरी 12 -- हैदरगढ़। जनपद रामपुर में अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या के विरोध में गुरुवार को वकीलों ने पुलिस प्रशासन के विरुद्ध प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की। जुलूस निकाला एवं हत्यारों को फांसी देने की मांग की। तहसील बार अध्यक्ष अचल कुमार मिश्र की अगुवाई में सुबह बार भवन में वकीलों की बैठक हुई। बैठक में रामपुर के अधिवक्ता फारूक अहमद की हत्या पर शोक एवं असंतोष प्रकट किया गया। इसके बाद वकीलों ने तहसील परिसर एवं लखनऊ-सुल्तानपुर हाइवे पर जुलूस निकालकर नारेबाजी की। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम राजेश विश्वकर्मा को दिया। मांग की गई कि अधिवक्ता के हत्यारों को फांसी दी जाए। मृतक अधिवक्ता के परिजनों को सरकार से एक करोड़ रुपए दिए जाने की गई। साथ ही मुख्यमंत्री से अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू किए जाने की भी मांग की गई। प्रदर्शन करने वालो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.