बरेली, फरवरी 12 -- बरेली। रामपुर जिला पंचायत कार्यालय में दिनदहाड़े एक अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप जिला पंचायत के ही एक लिपिक पर लगा है। हमले में अधिवक्ता की पत्नी भी घायल हुईं हैं। इसके विरोध में बरेली में अधिवक्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। अधिवक्ता कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी कक्ष के बाहर जुट गए। वहां नारेबाजी करते हुए अधिवक्ता प्रोटक्शन एक्ट लागू करने की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...