बलिया, नवम्बर 26 -- बलिया। ददरी मेला में अधिवक्ता की मौत मामले में पत्नी प्रीति सिन्हा की तहरीर पर नगर कोतवाली पुलिस जलपरी शो के मालिक हिमांशु सहित 16 लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। शहर के विजयीपुर निवासी प्रीति सिन्हा ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि रविवार को पति और बच्चों के साथ ददरी मेला घुमने गयी थी। इस दौरान हम लोग जलपरी शो देखने के लिए पहुंचे जहां पर मेरे पति टिकट काउंटर पर टिकट लेने गये। काउंटर पर टिकट दे रहे व्यक्ति ने कम पैसा वापस किया जिसकी शिकायत मेरे पति ने की तो काउंटर पर तैनात कर्मचारी विवाद करने लगा। इसके बाद संचालक के साथ ही 10-15 अन्य लोग आ गये और मारपीट कर मेरे पति को घायल कर दिया। उनकी पिटाई से मेरे पति की हालत खराब हो गयी। कुछ लोगों ने सीपीआर देकर बचाने का...