बिहारशरीफ, फरवरी 21 -- बिहारशरीफ, विधि संवाददाता। नालंदा जिला अधिवक्ता संघ के सदस्य प्रणव कुमार झा की शुक्रवार को असामयिक निधन पर संघ परिसर और प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश गुरविंदर सिंह मल्होत्रा के न्यायिक कक्ष में अलग-अलग शोक सभा कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी। हरनौत थाना क्षेत्र के धीमोह गांव के निवासी स्व. झा पिछले 25 वर्षों से वकालत पेशे से जुड़े थे। संघ अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह, उपाध्यक्ष अधिवक्ता विनोद कुमार, प्रमोद कुमार सिंह, वीरेन कुमार, कैसर इमाम, जया वर्मा, जितेंद्र कुमार, संजय कुमार, मिथिलेश कुमार, कमलेश कुमार, विनय कुमार व अन्य ने दो मिनट का मौन रख उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...