वाराणसी, दिसम्बर 9 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। अधिवक्ता राजा आनन्द ज्योति सिंह की संदिग्ध हाल में मौत और परिवार द्वारा लगाए गए हत्या के आरोप की न्यायिक जांच की मांग कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने की है। मंगलवार को वह अधिवक्ता के चोलापुर स्थित बर्थरा गांव पहुंचे और परिजनों से मुलाकात की। परिजनों ने प्रदेश अध्यक्ष को बताया कि वाराणसी पुलिस ने पूरे मामले में लीपापोती कर सच को दबाने का काम किया है। केस की दिशा जानबूझकर मोड़ी गई और असल दोषियों को बचाया गया। अजय राय ने केस की जांच यूपी पुलिस की जगह न्यायिक समिति से कराने की मांग की। जिससे असली आरोपी सामने आएं और कफ सिरप माफिया पर कड़ी कार्रवाई हो सके। कहाकि, अधिवक्ता राजा ज्योति सिंह पूरे परिवार के भरण पोषण की जिम्मेदारी थी। उनके निधन से तीन छोटे बच्चे और पत्नी असहाय और अनाथ स्थिति में है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.