सुल्तानपुर, फरवरी 2 -- कादीपुर। तहसील में खड़ी अधिवक्ता की बाइक पर अज्ञात चोर लेकर चंपत हो गए। अखंडनगर क्षेत्र के उडुरी निवासी ब्रह्मदेव यादव कादीपुर में वकालत करते हैं। उन्होंने अपनी बाइक तहसील परिसर में लॉक करके खड़ी की थी। बाइक खड़ी करने के बाद अपने चेंबर में चले गए। शाम को घर जाने के लिए जब वह बाइक लेने के लिए आए तो बाइक नदारद रही। काफी खोजबीन के बाद भी बाइक का पता नहीं चला। प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर ने बताया कि पीड़ित की रविवार को दी गई तहरीर पर अज्ञात चोर के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...