प्रयागराज, अप्रैल 17 -- यमुनानगर जोन के औद्योगिक नगर थाने में गुरुवार को अधिवक्ताओं ने जमकर हंगामा मचाया। दर्जनों की संख्या में अधिवक्ताओं ने थाना परिसर के अंदर धरने पर बैठकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुलिस पर आरोप लगाया कि अधिवक्ता आदर्श मिश्रा को रातभर लॉकअप में रखकर पिटाई की गई। अधिवक्ताओं ने दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई और ट्रक चालक के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज करने की मांग की। एसीपी करछना वरुण कुमार ने अधिवक्ताओं को तहरीर देने और जांच के बाद उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। नैनी के एडीए कॉलोनी निवासी अधिवक्ता आदर्श मिश्रा बुधवार की देर रात कार से घर लौट रहे थे। औद्योगिक नगर क्षेत्र में कार की एक ट्रक से हल्की टक्कर होने से ट्रक चालक व आदर्श मिश्रा में मारपीट हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस दोनों पक्ष को पकड़कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.