भागलपुर, जून 23 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता जोगसर थाना क्षेत्र में घंटाघर के पास वरीय अधिवक्ता अभयकांत झा की पत्नी से पहने हुए आभूषण उतरवाकर भाग जाने वाले बदमाश पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। घटनास्थल के अलावा आस-पास कई जगहों पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाला पर आरोपियों की पहचान नहीं हो सकी है। गौरतलब है कि सोमवार की शाम चार बदमाशों ने फर्जी पुलिस वाला बनकर घटना को अंजाम दिया था। बदमाशों ने बुजुर्ग महिला उत्तिमा देवी के पहने हुए गहने उतरवाए और उन्हें खाली बैग थमा दिया। घटना को लेकर महिला ने जोगसर थाने में छह लाख रुपये की कीमत के आभूषण की ठगी का केस दर्ज कराया गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.