देवरिया, मार्च 10 -- सलेमपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पुरैना के समीप रविवार की दोपहर बाइक सवार बदमाशों ने अधिवक्ता की पत्नी के गले से सोने की चेन खींच लिया। अधिवक्ता व अन्य लोगों ने बाइक सवार बदमाशों का मुसैला तक पीछा किया, लेकिन बदमाशों को पकड़ने में सफल नहीं हो पाए। खुखुंदू थाने में शिकायत करने पहुंचे दंपती को थानाध्यक्ष ने घटना स्थल सलेमपुर में होने की बात कह कर वापस कर दिया। खुखुंदू थाना क्षेत्र के ग्राम कोला के रहने वाले राधेश्याम श्रीवास्तव अधिवक्ता हैं। रविवार को वह अपनी पत्नी को बाजार कराने के लिए सलेमपुर बाइक से ले गए थे। सामान की खरीदारी करने के बाद वह लोग बाइक से अपने घर लौट रहे थे। अभी पुरैना गांव के समीप पहुंचे थे कि अचानक बाइक पर सवार दो बदमाश आए और उनकी पत्नी के गले से सोने की चेन खींच ली। अधिवक्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.