बहराइच, फरवरी 14 -- बहराइच। फखरपुर थाने के कुंडासर गांव निवासी राज कल गुप्ता पुत्र राज प्रताप अधिवक्ता है। वह दरगाह थाने के बख्शीपुरा में रहते है। गुरूवार को वह कचेहरी में थे। घर पर दिव्यांग सास शकुंतला व उनकी बेटी निक्की व नीलू थी। आरोप है कि श्रावस्ती जिले के इकौना थाने के कंजड़वा निवासी मनीष व उसकी पत्नी उर्मिल ने घर में घुसकर सास को पीटा, पैर में ईट मार दी। सास की बेटी नीलू व निक्की बचाने दौड़ी । तो उनको भी मारपीट कर घायल कर दिया। घायलों को थाने लाए जाने पर पुलिस ने मेडिकल कराया। मनीष व उर्मिल को नामजद कर मारपीट की धाराओं के तहत केस दर्ज कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.