प्रयागराज, फरवरी 8 -- न्यायालय के आदेश पर कैंaट पुलिस ने अधिवक्ता मुन्ना खान की कार चोरी की एफआईआर दर्ज की है। न्यायमूर्ति चौराहे के पास से नई दिल्ली के अधिवक्ता मुन्ना खान की 18 नवंबर 2025 को कार चोरी हुई थी। उन्होंने आईजीआरएस के माध्यम से मुख्यमंत्री पोर्टल व पुलिस कमिश्नरेट को ऑनलाइन सूचना और कैंट थाने में तहरीर दिया था, लेकिन एफआईआर नहीं दर्ज की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...