अंबेडकर नगर, फरवरी 7 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। अधिवक्ता कल्याण समिति के चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। समिति का चुनाव दो चरणों में होगा। पहले चरण में सदस्यों का और दूसरे चरण में अध्यक्ष और सचिव का चुनाव होगा। जारी कार्यक्रम के अनुसार समिति के सदस्यों का चुनाव 17 फरवरी को और अध्यक्ष व सचिव का चुनाव 23 फरवरी को होगा। सहायक निर्वाचन अधिकारी राजेंद्र प्रसाद पटेल के अनुसार बार एसोसिएशन अम्बेडकरनगर के मतदाताओं के शुल्क जमा करने की अन्तिम तिथि शुक्रवार को थी। मतदाता सूची का प्रकाशन सात फरवरी की शाम को होगा। मतदाता सूची पर आपत्ति नौ फरवरी को ली जाएगी। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन उसी दिन शाम को होगा। बताया कि अधिवक्ता कल्याण समिति के सदस्यों के चुनाव का नामांकन 11 फरवरी को साढ़े 10 बजे से दो बजे तक होगा। नामांकन पत्रों की जांच 12 फरवरी को 11...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.