प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 24 -- पट्टी, (प्रतापगढ़) हिन्दुस्तान संवाद। पट्टी तहसील में अधिवक्ता की ओर से खसरा बनवाने गए लेखपाल के पास पैसा मांगने को लेकर हंगामा हो गया। इस मामले में मारपीट हुई तो तहसील में नारेबाजी भी की गई। पूरे दिन तहसील में अफरातफरी का माहौल रहा। पीड़ित पक्ष की ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई है। घटना से अधिवक्ताओं में खासा आक्रोश है। नगर क्षेत्र के बीबीपुर निवासी अधिवक्ता रोशन सिंह मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे तहसील के ही सरसी क्षेत्र के लेखपाल अविनाश सिंह से खसरा बनवाने गए थे। आरोप है कि लेखपाल ने खसरा तैयार करने के एवज में अधिवक्ता से पांच सौ रुपये की मांग की। जब अधिवक्ता ने इसका विरोध किया तो दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसी बीच विवाद बढ़ा तो मामला मारपीट तक पहुंच गया। घटना की जानकारी मिलते ही तहसील के अधिवक्ताओं में आक्रोश...