बिजनौर, जनवरी 31 -- एक अधिवक्ता ने कोर्ट में केस को लेकर महिला सहित कई लोगों पर घर में घुसकर मारपीट का आरोप लगाया है। उधर महिला ने भी अधिवक्ता के खिलाफ घर पर बुलाकर मारपीट करने की तहरीर दी है। सराय आलम निवासी अधिवक्ता देवेंद्र सिंह का आरोप है कि उनके ही गांव की एक महिला का पति जेल में बंद है, जिसका केस वह कोर्ट में लड़ रहे हैं। आरोप है कि शुक्रवार सुबह महिला अपने परिजनों के साथ उसके घर पर आई और गाली गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। उधर महिला ने भी अधिवक्ता व उसके परिजनों पर घर में बुलाकर गाली गलौज मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। दोनों ही पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है, थानाध्यक्ष अमर सिंह राठौर ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है जांच के बाद कार्रवाई की जाए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.