सीतामढ़ी, मार्च 24 -- शिवहर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिला बार एसोसिएशन का कार्यालय एवं पुस्तकालय रविवार से शुरू हो गया। पटना हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति जया नंदन सिंह तथा हाईकोर्ट के एडिशनल सॉलिशिटर जनरल डॉ. कृष्णानंदन सिंह ने संयुक्त रूप से कार्यालय सह पुस्तकालय का शुभारंभ किया। मौके पर जिला जज उदयवंत कुमार तथा सब जज राघवेंद्र शरण पांडेय सहित अन्य उपस्थित थे। पूर्व न्यायाधीश ने कहा कि अधिवक्ता एवं न्यायाधीश एक दूसरे के पूरक हैं। साथ ही दोनों कानून के रक्षक भी हैं। बार और बेंच दोनों कानून के प्रति पूरे वफादार रहते हैं। उन्होंने कहा कि न्यायाधीश के रूप में कार्य करने का अपना एक अलग अनुभव रहा है ,लेकिन एक अभाव खटकता है कि मैं चाहकर भी विधि सेवा नहीं कर पा रहा। शिवहर बार के विकास पर प्रसन्नता जाहिर की और पुस्तकालय के लिए सहयोग स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.