बागपत, फरवरी 6 -- बड़ौत। गुराना गांव में गुरुवार की रात शादी समारोह से घर लौट रहे अधिवक्ता और उसके भाई पर धारदार हथियार से हमला किया, जिसमें दोनो घायल हो गए। घटना के विरोध में शुक्रवार को काफी संख्या में अधिवक्ता कोतवाली पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। गुराना गांव के रहने वाले अधिवक्ता प्रदीप सिंह ने बताया कि गुरुवार की रात वह अपने भाई नरेन्द्र के साथ अपनी कार से मलकपुर एक शादी समारोह में गए थे। वहां से वापस लौटते समय गांव में आधा दर्जन लोगों ने उनका रास्ता रोक दिया और दोनो भाईयों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिसमें दोनो भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। शुक्रवार को जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष सुभाष तोमर के नेतृत्व में काफी संख्या में अधिवक्ता कोतवाली पहुंचे और हंगा...