भदोही, दिसम्बर 31 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के लालानगर टोलप्लाजा पर कट से अपने घर जा रहे अधिवक्ता को टोल कर्मियों ने वाहन सहित रोक दिया। जिससे काफी देर तक टोल कर्मियों वह अधिवक्ता में वाद-विवाद होता रहा। मामले की जानकारी होने दर्जनों की संख्या में टोल कर्मी पहुंच कर अधिवक्ता को मासिक पास बनवाकर आने-जाने के लिय दबाव बनाने लगे। अधिवक्ता कुलदीप पाठक निवासी ग्राम लालानगर अपनी कार से परिवार और बच्चों के साथ प्रयागराज से लौट रहे थे। घर जाने के लिए लालानगर ज्ञानपुर कट के सामने लगे बैरिकेडिंग पर वाहन सहित खड़े हो गए। जिस पर मौजूद कर्मी ने बैरीकेटिंग नहीं हटाया और अधिवक्ता ने जब अपना परिचय दिया कि मेरा मकान लालानगर गांव में है मैं यही रहने वाला हूं। इसके बावजूद भी टोल कर्मी नहीं माना। काफी देर तक दोनों में वाद विवाद होता देख द...