सिद्धार्थ, फरवरी 9 -- सिद्धार्थनगर। सिविल सिद्धार्थ बार एसोसिएशन ने अधिवक्ता इजहार अहमद के न्यायालय स्थित चैंबर को सील कर दिया है। आरोप है कि उन्होंने अधिवक्ताओं को भद्दी-भद्दी गालियां दी। इसकी आडियो रिकार्डिंग वायरल हुई थी। एसोसिएशन ने उन्हें नोटिस भेज कर स्पष्टीकरण मांगा था। बैठक में अधिवक्ता पर सांप्रदायिकता फैलाने सहित कई गंभीर आरोप भी लगाए गए हैं। बार अध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह व महामंत्री कृपाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि बैठक में प्रस्ताव के बाद कार्रवाई की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...