मुजफ्फरपुर, मार्च 8 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। मुजफ्फरपुर सिविल कोर्ट के अधिवक्ताओं ने अधिवक्ता अधिनियम 2025 में संशोधन के विरोध में शुक्रवार को आक्रोश मार्च निकाला। जिला बार एसोसिएशन व एडवोकेट एसोसिएशन के संयुक्त मार्च में सैकड़ों की संख्या में अधिवक्ता शामिल हुए। कोर्ट परिसर से निकला मार्च डीएम कार्यालय पहुंचा। यहां बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष रामबाबू ठाकुर, वरीय अधिवक्ता अरुण कुमार चौधरी और महिला अधिवक्ता संघ की संगीता साही के नेतृत्व में डीएम सुब्रत कुमार सेन को राष्ट्रपति के नाम का छह सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा गया। अधिवक्ताओं ने अधिनियम 2025 को काला कानून करार दिया। साथ ही इसको वापस लेने की मांग की। उन्होंने अधिनियम के खिलाफ भी नारेबाजी की। अधिवक्ता रामबाबू ठाकुर ने कहा कि पहले एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लाया जाए। इसके बाद एडवोकेट्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.